MP NHM Staff Nurse Recruitment 2022 Online Form | MP NHM Staff Nurse Vacancy 2022 | एमपी स्टाफ नर्स भर्ती 2022 | MP NHM Staff Nurse Eligibility Criteria 2022 | MP NHM Staff Nurse Age Limit | mp staff nurse vacancy 2022 23 | mp staff nurse salary per month
MP NHM Staff Nurse Recruitment 2022
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश (National Health Mission Madhya Pradesh) ने हाल ही में पुरुष और महिलाओं के लिए स्टाफ नर्स के 2284 पदों पर भर्ती के लिए मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. आज हम आपको इस लेख के माध्यम से MP NHM Staff Nurse Recruitment 2022 से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे. जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?, आवेदन शुल्क कितना होगा?, स्टाफ नर्स बनने के लिए क्या एलिजिबिलिटी होनी चाहिए?, चयन किस प्रकार होगा?, आयु सीमा क्या होगी? वेतन क्या होगा?, पदों का विवरण आदि.
MP NHM Staff Nurse Recruitment 2022 पदों का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
स्टाफ नर्स पुरुष |
कुल पद – 228
|
स्टाफ नर्स महिला |
कुल पद – 2056
|
ग्रैंड टोटल | 2284 |
ये भी पढ़े –
MP NHM Staff Nurse Recruitment 2022 योग्यता
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के अंतर्गत स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास यें योग्यता होनी चाहिए. जो इस प्रकार है :-
- बी.एस.सी नर्सिंग / जनरल नर्सिंग एवं ज्येष्ठ प्रसूति विज्ञान (सीनियर मिडवाईफरी) प्रशिक्षित
- 10 +2 (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी)
- मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल रजिस्ट्रेशन
आयु सीमा
- स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष होनी चाहिए.
- आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी.
- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तजन / महिलाओं (अनारक्षित / आरक्षित) को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
स्टाफ नर्स के पदों पर उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र में चार उत्तरों के विकल्प के साथ 100 MCQ प्रश्न शामिल होंगे. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा. कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
ऑनलाइन लिखित परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक इस प्रकार होंगे :-
- अनारक्षित या सामान्य उम्मीदवार के लिए 40% अंक
- ई.डब्लू.एस उम्मीदवार के लिए 36% अंक
- ओ.बी.सी उम्मीदवार के लिए 35% अंक
- एस.सी / एस.टी उम्मीदवार के लिए 30% अंक
परीक्षा केंद्र / शहर
- भोपाल
- इंदौर
- ग्वालियर
- जबलपुर
- रीवा
- उज्जैन
- सागर
- ध्यान रहे उम्मीदवारों की वास्तविक संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र या शहरों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है.
पोस्टिंग
चयनित उम्मीदवार की पोस्टिंग मध्य प्रदेश राज्य में की जाएगी.
सैलरी
स्टाफ नर्स के पद पर चयनित उम्मीदवार की सैलरी की शुरुआत ₹20,000 प्रति माह से होगी.
आवेदन शुल्क
कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
अनारक्षित / सामान्य | 0 |
ई.डब्लू.एस / ओ.बी.सी | 0 |
एस.सी / एस.टी | 0 |
महत्वपूर्ण तिथी
आवेदन शुरू | 25 नवम्बर 2022 |
आवेदन / शुल्क जमा करने की अंतिम तिथी | 22 दिसंबर 2022 |
ये भी पढ़े –
आवेदन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों को अपलोड करना होगा. इन दस्तावेजों के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा
- हाईस्कूल की मार्कशीट
- 10+2 (हायर सेकेंडरी) की मार्कशीट
- बी.एस.सी नर्सिंग / जनरल नर्सिंग एवं ज्येष्ठ प्रसूति विज्ञान (सीनियर मिडवाईफरी) प्रशिक्षित
- मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वेध पंजीयन
- उपरोक्त दस्तावेजों में अगर पीछे के पन्नों में भी जानकारी अंकित हो तो उसे भी अपलोड करना अनिवार्य होगा
- मध्यप्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
महत्वपूर्ण लिंक
