Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana Online Registration 2023, मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन, agriharyana, agriharyana.gov in, मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना पंजीकरण 2023, Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana Apply Online
हमारे घरो तक राशन सही समय पर पहुँच सके इसके लिए भारत के किसान पूरी लगन के साथ जी-तोड़ मेहनत करके खेती करते है और फसलो को उगाते है. दरअसल, आधुनिक विधियों को अपनाकर खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है. इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने भी आधुनिक तकनीकी को अपनाकर कृषि क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्य के किसानों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत की है, जिससे कि खेती के क्षेत्र में कुछ नया करने वाले प्रगतिशील किसानों के प्रयासों को सराहना मिल सके.
आज के इस लेख में हम आपको Mukhyamantri PragatiSheel Kisan Samman Yojana से जुड़ी सारी जानकारी मुहैया कराएंगे जैसे इस योजना को लागू करने का क्या उद्देश्य है, इस योजना के क्या लाभ हैं, इस योजना के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए, इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है आदि. इसलिए आप इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े.
ये भी पढ़े –
Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2023
आधुनिक तकनीकी को अपनाकर खेती करने वाले हरियाणा के किसानों को राज्य सरकार मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत नकद राशि देकर सम्मानित करेगी. जी हां, मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को जैविक खेती, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, नई तकनीक, टिकाऊ कृषि, एकीकृत कृषि प्रणालियों के जरिये बेहद प्रदर्शन करने पर 70 से 75 लाख रुपये की धनराशि सम्मान के रूप में दी जायेगी. जो इस प्रकार है –
- इस योजना के तहत कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी के ज़रिये बेहतरीन कार्य करके राज्य स्तर पर, प्रथम स्थान पर चयनित होने वाले किसान को 5 लाख रूपये दिए जाएंगे और द्वितीय स्थान पर चयनित होने वाले किसान को 3 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी. इसके अलावा तीसरे स्थान पर चुने गए किसानों को 1 लाख रूपये की राशि भेंट की जाएंगी.
- इतना ही नहीं, जिला स्तर पर चयनित प्रगतिशील किसान को भी 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
- बता दें कि राज्य स्तर पर, प्रथम स्थान पर केवल एक किसान का चयन किया जाएगा जिसे 5 लाख रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी और द्वितीय स्थान पर दो किसानों का चयन किया जाएगा. दोनों किसानों को 3-3 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी. इसके अलावा तीसरे स्थान पर पांच किसानों का चयन किया जाएगा जिन्हें 1-1 लाख रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी और जिला स्तर पर 4 प्रगतिशील किसान सम्मान के हकदार होंगे.
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
— MyGovHaryana (@mygovharyana) August 20,
कृषि क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले किसानों को दिया जाता है ₹50,000 से ₹5 लाख का नकद पुरस्कार pic.twitter.com/nwMTT5rJ28
बता दें कि, मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना (Mukhyamantri PragatiSheel Kisan Samman Yojana) के माध्यम से कुछ नया करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने का मकसद यह है कि राज्य के किसान अधिक से अधिक आधुनिक खेती की ओर प्रेरित हो और आधुनिक कृषि को बढ़ावा मिले.
इसके अलावा एक सच यह भी है कि, हरियाणा के किसानों का कृषि को लेकर काफी मोहभंग हुआ है. बड़ी संख्या में किसान कृषि क्षेत्र से अलग होकर दूसरे क्षेत्रो से जुड़ गए हैं. इसका नतीजा यह रहा कि राज्य में अनाज का उत्पादन घटा है. इसी स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसानो को कृषि क्षेत्र से बांधे रखना चाहती है ताकि प्राकृतिक खेती का चलन बढ़ सके और किसानों की आय भी सुनिश्चित हो सके.
कैसे होगा चयन?
इस योजना का लाभ पाने के लिए हरियाणा के किसानों को सबसे पहले मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया की जानकारी इस लेख में नीचे मुहैया कराई गई है. आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक और जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा. यह कमेटी राज्य के कोने कोने में जाकर आवेदन करने वाले किसानों में से कृषि क्षेत्र में कुछ नया या बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले किसानों (Haryana Progressive Farmers Award) का चयन करेगी. इसके बाद चयनित किसानों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा.
Haryana Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएं इस प्रकार है:-
- हरियाणा सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक विधियों को अपनाकर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है.
- इस पुरस्कार के लिए वही किसान चुने जाते हैं जो खेती में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं, इसके अलावा कम पानी में खेती, फसल अवशेष प्रबंधन पर ध्यान देता हो, जैविक और प्राकृतिक खेती करता हो.
- इस योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को प्रथम, द्वीतीय व तृतीय स्तर पर क्रमश: 5 लाख, तीन लाख व 1 लाख रुपए दिए जाते हैं. पहला पुरस्कार एक किसान, दूसरा दो किसान और तीसरा पांच किसानों को मिलेगा. इसके अलावा जिला स्तर पर भी 4 सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाता है.
- मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना को किसानों की प्रगतिशीलता को निखारने एवं प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है।
- इस योजना के लागू होने से किसानों का कृषि क्षेत्र की ओर रुझान बढ़ेगा और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा.
- इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसानों द्वारा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है.
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर राज्य सरकार एक कमेटी का गठन करेगी. यह कमेटी राज्य के कोने-कोने में जाकर पुरस्कार के लिए योग्य किसानों का चयन करेगी.
- यह योजना राज्य में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी इसके अलावा खेती में नए-नए शोध को भी बढ़ावा देगी।
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का उद्देश्य
Haryana Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देना और राज्य के किसानों को कृषि क्षेत्र से जोड़े रखना. इसके अलावा हरियाणा के किसान कृषि में नई तकनीकी अपनाने में हिचकते नहीं है. इसलिए सरकार भी चाहती है कि यह सिलसिला ओर आगे बढ़े. जिसके लिए एक रास्ता अवार्ड देने का भी है. इससे प्रेरित होकर अन्य किसान भी कृषि की नई तकनीक को अपनाकर खेती में आगे बढ़ेंगे.
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हरियाणा के लिए कौन-कौन पात्र है?
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है लेकिन उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित की गई कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना भी ज़रूरी है. जो इस प्रकार है:-
- इस योजना का लाभ केवल हरियाणा के किसानों को ही दिया जाएगा. इसलिए आवेदक किसान हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए.
- प्रथम पुरस्कार के रुप में 5 लाख रूपये का नकद इनाम पाने के लिए किसान के पास 10 एकड़ या इससे अधिक की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए.
- द्वितीय पुरस्कार के लिए उन किसानों को चुना जायेगा जिनके पास 5-10 एकड़ भूमि है।
- तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किसान के पास 5 एकड़ भूमि होनी चाहिए।
- मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हरियाणा का लाभ बंजर या खेतीहर जमीन वाले किसानों को नहीं दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हरियाणा हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ज़मीन के कागज़ात
- खसरा खतौनी
- किसान क्रेडिट कार्ड या किसान विकास पत्र प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के मुख्य बिंदु
योजना का नाम | मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना |
किसने आरंभ की | हरियाणा सरकार ने |
किस मंत्रालय के देखभाल में चलाई जा रही हैं | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
लाभ | खेती-किसानी के क्षेत्र में कुछ नया या बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को उनकी कुशलता के आधार पर 50 हजार, 1 लाख, 3 लाख और 5 लाख रुपये की सम्मान राशि मुहैया कराई जाती है. |
योजना का उद्देश्य | आधुनिक कृषि को बढ़ावा देना |
आधिकारिक वेबसाइट | agriharyana.gov.in |
Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आवेदक को कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा.
- होम पेज पर आने के बाद आपको Farmers Corner के तहत Apply for Agriculture Schemes के विकल्प पर क्लिक करना है.
- अब आपके सामने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की लिस्ट आ जाएगी.
- अब आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के सामने View के बटन पर क्लिक करना है.
- जैसे ही आप View के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी खुलकर आ जाएगी.
- अब आपको Agreed, I have read all the terms & conditions related to scheme के आगे टिक करना है.
- इसके बाद आपको Click here for Registration पर क्लिक कर देना है.
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा.
- इस पेज पर आपको Registration No(MFMB) / Mobile Number / Parivar Pehchan Patra (PPP) दर्ज करके Search Record के बटन पर क्ल्कि करना है.
- अब आपके सामने आवेदक किसान का रिकॉर्ड खुलकर आयेगा.
- अब आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के विकल्प पर क्लिक करना है.
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें.
- अंत में Submit के बटन पर क्लिक करें.
- इस प्रकार आपका मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 के तहत आवेदन पूर्ण हो जाएगा.
ये भी पढ़े –
Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana Helpline Number / Toll Free Number
किसी भी प्रकार की समस्या या सुझाव के लिए आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है. कॉल करने का समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक है.
Toll Free Number
- 1800 180 2117
FAQ
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का शुभारंभ हरियाणा सरकार ने किया था. इस योजना का मकसद राज्य के ऐसे किसानों को प्रोत्साहित करना है जो आधुनिक तकनीकी को अपनाकर खेती-बाड़ी कर रहे हैं.
इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 5 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में दो किसानों को 3-3 लाख एवं तीसरे पुरस्कार के लिए पांच किसानों को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा सभी जिलों में 4-4 किसानों को 50-50 हज़ार की धनराशि दी जाएगी.
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट agriharyana.gov.in है. मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा के किसानों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.
आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है, परंतु सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा.
