abhyudaya yojana registration 2023, अभ्युदय कोचिंग पात्रता, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना login, abhyudaya yojana login, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना official website, अभ्युदय कोचिंग सेंटर, Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023, UP Free Coaching Online Form 2023, Free IAS Civil Service Coaching Online Form 2023
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर 15 फरवरी 2021 को राज्य की योगी सरकार ने छात्रो के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की थी. आज के इस लेख में हम आपको UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana से जुड़ी सारी जानकारी मुहैया कराएंगे जैसे इस योजना को लागू करने का क्या उद्देश्य है, इस योजना के क्या लाभ हैं, इस योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन पात्र है, इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है आदि! इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े.
ये भी पढ़े –
UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023
हमारे भारत देश में आज भी कई ऐसे प्रतिभाशाली छात्र मौजूद है जिन्हें आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से सही वक़्त पर सही दिशा नहीं मिल पाती है और उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है. इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 15 फरवरी 2021 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की थी. UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana का कार्यान्वयन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में किया जा रहा है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के गरीब छात्र / छात्राओ को UPSC, JEE, NEET व NDA / CDS की मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी.
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के लाभ और विशेषताएं
- जैसा की आप जानते है की प्रदेश में बहुत सारे छात्र ऐसे हैं कि जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अभ्युदय योजना शुरू की है। इस योजना के तहत आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाती है।
- सरकार अभ्युदय योजना के तहत बच्चों को पढ़ाने के लिए विषय विशेषज्ञ, अपने क्षेत्र में अच्छा करने वाले लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को जोड़ रही है। इस योजना के तहत छात्राओं को सिलेबस और प्रश्नपत्रों का प्रारूप भी दिया जाएगा। साथ ही छात्राओं को कक्षाओं के साथ ही आनलाइन स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस योजना का लाभ यह होगा कि छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए दूसरे राज्य या जिले में नहीं जाना पड़ेगा। छात्र अपने ही जिले में फ्री कोचिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को दूसरी जगह रहने के लिए भी अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। अभ्युदय योजना के लिए छात्र आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक गरीब परिवार से होना चाहिए। योजना का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकता है।
- बता दे की इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के हर जिले में आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
- इसके साथ ही जो भी छात्र प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चुके हैं उनके लिए मुख्य परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी.
यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य
प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- सिविल सेवा, जे0ई0ई0, नीट, एन0डी0ए0, सी0डी0एस0 इत्यादि हेतु निजी क्षेत्र में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं में संसाधनों की कमी से ग्रामीण क्षेत्र तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चे, प्रतिभावान, मेधावी व लगनषील एवं परिश्रमी होते हुये भी इन परीक्षाओं की गुणवत्तापरक तैयारी नहीं कर पाते है, जिससे इनकी प्रतिभाओं का समुचित निखार नहीं हो पाता है तथा समाज भी इनकी सेवाओं से वंचित रह जाता है।
ऐसे में यह आवश्यकता प्रतीत हुई है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर समय-समय पर परिवर्तित होते हुये पाठ्यक्रम के अनुरूप विषय विषेशज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी हेतु प्रदेश के सभी युवाओं के मार्गदर्शन हेतु राजकीय क्षेत्र में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना हो, जिससे प्रदेश के लाखों प्रतिभावान युवा पूर्ण विश्वास व तैयारी के साथ व संसाधनों की परवाह न करते हुए इन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकें और सफलता हासिल कर सके.
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी हो.
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के मुख्य बिंदु
योजना का नाम | अभ्युदय योजना |
योजना की शुरुआत कब हुई | 15 फरवरी 2021 |
किसने आरंभ की | उत्तर प्रदेश सरकार ने |
किस मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है | यह योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में चलाई जा रही है |
योजना का लाभ | ऐसे छात्र जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है उनको आई.ए.एस, आई.पी.एस, पी.सी.एस, एन.डी.ए, सी.डी.एस, नीट, जे.ई.ई जैसी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। |
योजना का उद्देश्य | प्रदेश के लाखों प्रतिभावान युवा पूर्ण विश्वास व तैयारी के साथ व संसाधनों की परवाह न करते हुए आई.ए.एस, आई.पी.एस, पी.सी.एस, एन.डी.ए, सी.डी.एस, नीट, जे.ई.ई जैसी परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे और सफलता हासिल कर पाएगे. |
योजना के लिए पात्रता | आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी हो. |
योजना के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | abhyuday.up.gov.in |
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 हेतु रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- अब आपके सामने मुख्य पृष्ठ खुलकर आएगा।
- अब आपको पंजीकरण करे पर क्लिक करना होगा.
- अब आपको उस परीक्षा का चयन करना होगा जिसकी आप कोचिंग करना चाहते हैं.
- इसके बाद आपके सामने इनरोलमेंट फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, फोन नंबर, ईमेल आई डी, डिवीजन, क्वालिफिकेशन, एड्रेस आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको संबंधित जानकारी दर्ज करके अपने अकाउंट को वेरीफाई करना होगा।
- इस बाद आपको कंफर्म के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आपका मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आवेदन पूरा हो जायेगा।
- इसके बाद आपका चयन होने पर कोचिंग से संबंधित सभी जानकारी आपकी जीमेल आईडी पर सेंड कर दी जाएगी.
यूजर लॉगिन करने की प्रक्रिया (Abhyudaya Yojana Login)
- अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपके सामने मुख्य पृष्ठ खुलकर आएगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा.
- ईमेल और पासवर्ड / मोबाईल नंबर डालकर लॉगिन करे.
- इस प्रकार यूजर लॉगइन कर पाएंगे।
अभ्युदय योजना से संबंधित नोटिफिकेशन यानि आवश्यक सूचना देखने की प्रक्रिया
- अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपके सामने मुख्य पृष्ठ खुलकर आएगा।
- इसके बाद आपको आवश्यक सूचना पर क्लिक करना होगा.
- अब आपके सामने आवश्यक सूचना की एक फाइल खुलकर आएगी।
- इस फाइल में आप आवश्यक सूचना से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे अभ्युदय योजना के फॉर्म कब भरे जाएगे, प्रवेश परीक्षा की तिथी, प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने की तिथी, जिला समाज कल्याण अधिकारी की सूचना आदि देख सकते है.
सिलेबस डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपके सामने मुख्य पृष्ठ खुलकर आएगा।
- इसके बाद आपको पाठ्यक्रम के विकल्प पर जाकर परीक्षा का चयन करना होगा.
- अब आपकी स्क्रीन पर सम्बंधित परीक्षा का सम्पूर्ण सिलेबस आ जायेगा. जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते है.
निशुल्क शिक्षण सामग्री डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपके सामने मुख्य पृष्ठ खुलकर आएगा।
- अब आप परीक्षा का चयन करें, विषय का चयन करें और पेपर का चयन करें. इसके बाद खोज के विकल्प पर क्लिक करें.
- इस तरह से आप अपनी परीक्षा से संबंधित शिक्षण सामग्री को निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं.
सेशन लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपके सामने मुख्य पृष्ठ खुलकर आएगा।
- अब आप अपनी सम्बंधित परीक्षा के विकल्प पर क्लिक सेशन लिस्ट देख सकते है.
ये भी पढ़े –
FAQ
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत ऐसे छात्र जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है उनको आई.ए.एस, आई.पी.एस, पी.सी.एस, एन.डी.ए, सी.डी.एस, नीट, जे.ई.ई जैसी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर दिनांक 15 फरवरी 2021 को की थी.
यह योजना पूर्णतः निः शुल्क है.
साक्षात्कार कक्षाओं का आयोजन मंडल स्तर पर किया जायेगा. जिसके अंतर्गत चिन्हित भवनों में कक्षाओं का आयोजन प्रतियोगी परीक्षा की तयारी हेतु किया जायेगा. जिसका विवरण और विषयवार कैलेंडर मंडल स्तर पर पंजीकृत छात्रों को SMS व ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा.
अभ्युदय योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इसके लिए अभ्युदय योजना की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी.
